Get App

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, जानें कब से शुरू होगा प्लेऑफ मुकाबला

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-1 धर्मशाला में और एलिमिनेटर व दूसरा क्वालिफायर न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। पहले फाइनल बेंगलुरु में होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में वेन्यू बदल दिया गया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 06, 2026 पर 2:49 PM
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, जानें कब से शुरू होगा प्लेऑफ मुकाबला
IPL 2026: 70 मैचों की लीग स्टेज के बाद 26 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी।

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसकी मेजबानी अहमदाबाद को मिली है। वहीं खास लॉजिस्टिक्स कारणों की वजह से टूर्नामेंट का ये अहम चरण तीन अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। 70 मैचों की लीग स्टेज के बाद 26 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी।

लीग मुकाबलों के बाद क्वालिफायर-1 मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है

आईपीएल ने अपने बयान में क्या कहा

आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, "कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से टाटा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले इस सीजन में खास तौर पर तीन अलग-अलग जगहों पर कराए जाएंगे।" आगे कहा गया कि, "शुरुआत में बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था, लेकिन स्थानीय क्रिकेट संघ और प्रशासन की कुछ जरूरतों के कारण, जो बीसीसीआई की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल से बाहर थीं, वेन्यू में बदलाव किया गया और मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें