प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (ED summons NC president Farooq Abdullah) को गुरुवार (11 जनवरी) को तलब किया है। माना जा रहा है कि 86 वर्षीय सांसद अब्दुल्ला को केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है।
