Hardik Patel: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल? दिया बड़ा बयान

हार्दिक पटेल ने कहा कि जब गुजरात चुनाव आएंगे, तो आप मुझे एक महत्वपूर्ण भूमिका में देखेंगे

अपडेटेड May 25, 2022 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हार्दिक पटेल ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो किस पार्टी का रुख करेंगे

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (Hardik Patel) पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के संकेत दिए हैं। पाटीदार नेता ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने इस मुकाबले को बीजेपी के पक्ष में एकतरफा बताया है।

हार्दिक पटेल ने हालांकि अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो किस पार्टी का रुख करेंगे। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में पटेल ने बीजेपी को एक विकल्प बताया है। साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) में जाने की संभावना से भी साफ इनकार नहीं किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि क्या वह बीजेपी को एक विकल्प के रूप में विचार कर रहे हैं। इस पर हार्दिक ने कहा कि ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? हार्दिक ने गुजरात चुनाव में तीसरा मोर्चा खड़ा करने की संभावना से साफ इनकार कर दिया है। हार्दिक ने कहा कि जब चुनाव आएंगे, तो आप मुझे एक महत्वपूर्ण भूमिका में देखेंगे।


ये भी पढ़ें- Prithviraj: अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' देखेंगे अमित शाह, रिलीज से पहले होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

अपने लिए सभी विकल्प खुले रखने की बात करते हुए हार्दिक ने आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति को कांग्रेस से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में वह कांग्रेस को कहीं नहीं देखते हैं। उनके अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव दिलचस्प नहीं होगा, क्योंकि यह एकतरफा (बीजेपी के पक्ष में) होगा।

आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना पर हार्दिक ने कहा कि हो सकता है, लेकिन ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किधर जाऊंगा, इस बारे में मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से बात करूंगा। इसके बाद जो लोगों को भले के लिए होगा, वो करूंगा।

बीजेपी की तरफ से कोई ऑफर मिलने के सवाल पर हार्दिक ने कहा कि ऑफर और मोलभाव कमजोर लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोग अपनी जगह खुद बना लेते हैं। आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly election) होने वाला है। इससे पहले ही हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।