हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप! FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि भाजपा इस तरह के नेताओं के साथ खड़ी रहती है। खबरों के मुताबिक, बड़ौली ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरा मामला झूठा और राजनीतिक पैंतरेबाजी है। उन्होंने कहा, "भाजपा नेता यौन उत्पीड़न करने का साहस इसलिए जुटा पाते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 8:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप!

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपनी हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को पद से तुरंत हटाना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि भाजपा इस तरह के नेताओं के साथ खड़ी रहती है। खबरों के मुताबिक, बड़ौली ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरा मामला झूठा और राजनीतिक पैंतरेबाजी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अलका ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया, "हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक लड़की का बलात्कार किया, उसके वीडियो बनाए और तस्वीरें खींचीं।

'BJP नेताओं की पार्टी उनके साथ खड़ी रहती है'


उन्होंने दावा किया, "भाजपा के लिए यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। भाजपा के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर भी बलात्कार का आरोप लगा था। कर्नाटक में कई महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले प्रज्ज्वल रेवन्ना को टिकट दिया जाता है।"

कांग्रेस नेता ने कुछ और कथित मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के नेता ‘‘यौन उत्पीड़न करने’’ की हिमाकत कर पा रहे हैं, क्योंकि इन नेताओं की पार्टी उनके साथ खड़ी रहती है।

उन्होंने कहा, "भाजपा नेता यौन उत्पीड़न करने का साहस इसलिए जुटा पाते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का ‘बेटी बचाओ’ नारा एक दिखावा है।

बेटियों को भाजपा नेताओं से ही बचाना है: कांग्रेस

लांबा ने कहा, "सच तो यह है कि बेटियों को भाजपा नेताओं से ही बचाना है। कांग्रेस सरकार किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।"

अलका ने कहा, "कानून अपना काम करेगा, लेकिन भाजपा को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को उनके पद से हटा देना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने बड़ौली को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए कहा, "भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी, कानून आपके हाथ में है। आप दबाव बनाते हैं, इसलिए अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है और बेटियों को न्याय नहीं मिलता है।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा को जवाब देना होगा कि इतने गंभीर आरोप के बाद भी उनका (हरियाणा का) प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर कैसे बना हुआ है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, BJP महिला मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े नेताओं को जवाब देना होगा।"

मायावती को मिला बर्थडे गिफ्ट! सुप्रीम कोर्ट ने मूर्तियां बनवाने के खिलाफ चल रहा केस किया बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।