Get App

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप! FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि भाजपा इस तरह के नेताओं के साथ खड़ी रहती है। खबरों के मुताबिक, बड़ौली ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरा मामला झूठा और राजनीतिक पैंतरेबाजी है। उन्होंने कहा, "भाजपा नेता यौन उत्पीड़न करने का साहस इसलिए जुटा पाते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 8:43 PM
हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप! FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप!

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपनी हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को पद से तुरंत हटाना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि भाजपा इस तरह के नेताओं के साथ खड़ी रहती है। खबरों के मुताबिक, बड़ौली ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरा मामला झूठा और राजनीतिक पैंतरेबाजी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अलका ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया, "हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर बलात्कार का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक लड़की का बलात्कार किया, उसके वीडियो बनाए और तस्वीरें खींचीं।

'BJP नेताओं की पार्टी उनके साथ खड़ी रहती है'

उन्होंने दावा किया, "भाजपा के लिए यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। भाजपा के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर भी बलात्कार का आरोप लगा था। कर्नाटक में कई महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले प्रज्ज्वल रेवन्ना को टिकट दिया जाता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें