Hijab Ban Row: कर्नाटक JDS चीफ ने पल्लू से की हिजाब की तुलना, कहा- राष्ट्रपति भी तो पहनती हैं, ये हमारी संस्कृति का हिस्सा

अपना तर्क देते हुए, नेता ने सवाल किया कि इंदिरा गांधी ने अपने सिर को पल्लू से ढक लिया था, तो जो लोग अपने चेहरे को घूंघट से ढकते हैं, क्या उन सभी को PFI का समर्थिन हासिल है?

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 7:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कर्नाटक JDS चीफ ने पल्लू से की हिजाब की तुलना

Hijab Ban Row: कर्नाटक (Karnataka) में हिजाब बैन (Hijab Ban) के मुद्दे पर तंज कसते हुए जनता दल (सेक्युलर) (JDS) के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम (CM Ibrahim) ने आज हिजाब की तुलना पल्लू (Pallu) से की है। अपना तर्क देते हुए, नेता ने सवाल किया कि इंदिरा गांधी ने अपने सिर को पल्लू से ढक लिया था, तो जो लोग अपने चेहरे को घूंघट से ढकते हैं, क्या उन सभी को PFI का समर्थिन हासिल है?

दरअसल उनसे मीडिया ने पूछा था कि राज्य में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ भारी विरोध के पीछे इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का हाथ है। इस पर उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पल्लू से अपना सिर ढंका था, तो क्या यह PFI की साजिश है? पल्लू से सिर ढकना भारत का इतिहास है। यह भारत का एक संस्कार है।"

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में कोई भी राजपूत महिला अपना चेहरा नहीं दिखाती है। वह भी एक लंबा घूंघट करती हैं, लेकिन क्या इसे मुस्लिम प्रथा कहकर प्रतिबंधित किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि हिजाब और पल्लू में सिर्फ भाषा का अंतर है, लेकिन काम दोनों का एक ही है।


सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई

कर्नाटक सरकार ने आज अदालत को बताया कि हिजाब के विरोध के पीछे PFI का हाथ है। जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोई भी छात्र 2022 तक हिजाब पर जोर नहीं दे रहा था। मेहता ने कहा कि हिजाब पर आंदोलन सामाजिक अशांति पैदा करने के लिए PFI की रची गई "बड़ी साजिश" का हिस्सा था।

कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक हाई कोर्ट की तरफ से शैक्षणिक संस्थानों के अंदर धार्मिक पोशाक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का बचाव करते हुए दलील दी, "हिजाब एक जरूरी प्रथा नहीं है और संवैधानिक रूप से इस्लामिक देशों में महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं।"

कर्नाटक सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "ऐसे देश हैं, जो संवैधानिक रूप से इस्लामिक प्रकृति के हैं। वहां भी महिलाएं हिजाब का विरोध कर रही हैं।"

हिजाब के खिलाफ ईरान में बवाल, तस्वीरों में समझिए कैसे महसा अमिनी की मौत के बाद सड़क पर उतरीं महिलाएं

इस बीच, हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि हिजाब मुसलमानों की "पहचान" है। वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि धार्मिक प्रथा वह है, जो समुदाय अपने धार्मिक विश्वास के हिस्से के रूप में करता है।

दवे ने जवाब दिया, “मेरे सम्मानजनक समर्पण में, स्कूल सबसे सम्मानित जगह है। यह भी एक पूजा का स्थान है।" उन्होंने आगे कहा, यहां तक कि प्रधानमंत्री भी 15 अगस्त के दिन सिर पर पगड़ी पहनते हैं।"

शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर विवाद जनवरी में तब भड़क उठा, जब उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज ने एक समान कोड का हवाला देते हुए छह छात्राओं को हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।