Get App

Imran Khan का जाना तय! प्रमुख सहयोगी दल MQM-P ने छोड़ा साथ, विपक्ष से मिलाया हाथ

MQM के सत्ताधारी पीटीआई से समर्थन वापस लेने के बाद पीएम इमरान खान की सरकार जाना तय माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 10:35 AM
Imran Khan का जाना तय! प्रमुख सहयोगी दल MQM-P ने छोड़ा साथ, विपक्ष से मिलाया हाथ
31 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी, उसके बाद 3 अप्रैल को मतदान होगा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी खतरे में है। इमरान खान को हटाने के लिए पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। पाकिस्तान के स्पीकर कासिम सूरी (Qasim Suri) के हवाले से बताया गया कि 31 मार्च की शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी और मतदान कराया जाएगा। इस बीच, अपनी कुर्सी बचाने के लिए झूठे दावे कर रहे प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके मुख्य सहयोगी दल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) ने करारा झटका दिया है।

संयुक्‍त विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव से ठीक पहले MQM-P ने इमरान खान के खिलाफ वोट देने का ऐलान कर दिया है। MQM-P ने विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के साथ जाने का फैसला किया है। MQM के सत्ताधारी पीटीआई से समर्थन वापस लेने के बाद पीएम इमरान खान की सरकार जाना तय माना जा रहा है।

PTI सरकार ने खोया बहुमत

MQM-P के समर्थन वापस लेने के बाद पीटीआई सरकार ने निचले सदन में बहुमत खो दिया है। सदन में अब पीटीआई समर्थक सांसदों की संख्या घटकर 164 रह गई है। जबकि संयुक्त विपक्ष के 177 सदस्य हो गए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल सदस्यों की संख्या 342 है। बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव 31 मार्च से बहस शुरू होगी और तीन अप्रैल को वोटिंग होगी। MQM-P के कुल सात सांसद हैं। हालत यह हो गई है कि अब विपक्ष को इमरान की पार्टी के बागी सांसदों की भी जरूरत नहीं रह गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें