Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले मतदान में फर्जी वोटिंग पर अंकुश लगाने और लंबी लाइन से छुटकारा पाने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने खास तैयारी की है। चुनाव आयोग (ECI) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र में चेहरे की पहचान के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। इस नई तकनीक को पहली बार किसी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। कर्नाटक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास राजकीय रामनारायण चेलाराम कॉलेज पैलेस रोड पर स्थित मतदान केंद्र पर इस नए सिस्टम को लगाया गया है।
