Get App

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस जीत के करीब, जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए

पूर्व चीफ मिनिस्टर और सीनियर कांग्रेस लीडर सिद्धरमैया के बेटा यतींद्र सिद्धरमैया ने शनिवार सुबह कहा कि कांग्रेस राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने में सफल रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के हित में उनके पिता का राज्य का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2023 पर 11:33 AM
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस जीत के करीब, जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए
सुबह 10:45 तक उपलब्ध ट्रेंड के मुताबिक, कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है। BJP 72 सीटों पर आगे है, जबिक जेडीएस के उम्मीदवार 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं। नतीजों के शुरुआती ट्रेंड से एग्जिट पोल के नतीजे सही होते दिख रहे हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस (Congress) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। अगर कांग्रेस 113 या इससे ज्यादा सीटें हासिल कर लेती है तो यह इसके लिए संजीवनी से कम नहीं होगा। इससे पहले हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में लगातार खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। इस बीच, कांग्रेस ने अपने सभी एमएलए को आज बेंगलुरु पहुंचे के लिए कहा है। पार्टी ने अपने विधायकों को राज्य के दूरदराज के इलाकों से बेंगलुरु पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए ऑब्जरवर्स भी नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें

सुबह 10:45 तक उपलब्ध ट्रेंड के मुताबिक, कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है। BJP 72 सीटों पर आगे है, जबिक जेडीएस के उम्मीदवार 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं। नतीजों के शुरुआती ट्रेंड से एग्जिट पोल के नतीजे सही होते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल से कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटे मिलने के संकेत मिले थे। कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। 113 सीट हासिल करने वाली पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें