Khargone Violence: मध्य प्रदेश (MP) के खरगोन (Khargone) शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव, कुछ गाड़ियों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने खरगोन में कई घरों को अवैध बताते हुए गिरा दिया। सरकार और प्रशासन के इस बुलडोजर एक्शन पर चौतरफा निंदा हो रही है। इस बीच खबर यह आई कि जिन मकानों को प्रशासन ने अवैध बता कर गिराया था, उनमें एक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बना था।
