Get App

Market this week : इस हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market this week : अमोल अठावले का कहना है कि इस हफ्ते के दौरान,मार्केट को लगातार 20 डे सिंपल मूविंग एवरेज के पास,यानी 24,000/77,000 के लेवल के आसपास सपोर्ट मिला। शुक्रवार को इसमें जबरदस्त रिकवरी आई जो काफी हद तक एक पॉजिटिव संकेत है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 4:55 PM
Market this week : इस हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Next Week :अमोल अठावले ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और 57,800 के आसपास मौजूद 20 डे SMA ट्रेडर्स के लिए तत्काल ध्यान देने वाला लेवल होगा

Market This Week : बाजार आज अच्छी बढ़त लेकर बंद हुआ है। वीकली बेसिस पर देखें तो शुक्रवार की तेजी को दम पर निफ्टी और सेंसेक्स पूरे हफ्ते के लिए पॉजिटिव हो गए। मार्केट ने पिछले हफ्ते के नुकसान की भरपाई कर ली और निफ्टी  फिर से 24,300 के स्तर पर पहुंच गया। इस हफ्ते फाइनेंशियल सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके चलते निफ्टी बैंक 1% बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस हफ्ते इसमें 1% की गिरावट आई। वीकली बेसिस पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.5% की बढ़त हुई। इसमें IT शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा।

जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज में VP टेक्निकल रिसर्च अमोल अठावले का कहना है कि इस हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में निफ्टी 0.53 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 571 अंकों की बढ़त हुई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT और कंज्यूमर सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। IT इंडेक्स में 4.2% की तेजी आई। जबकि कंज्यूमर इंडेक्स 2.9 प्रतिशत बढ़ा। दूसरी ओर कैपिटल मार्केट,टूरिज़्म और रियल्टी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इन सभी में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

इस हफ्ते के दौरान,मार्केट को लगातार 20 डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA)के पास,यानी 24,000/77,000 के लेवल के आसपास सपोर्ट मिला। शुक्रवार को इसमें जबरदस्त रिकवरी आई, जो काफी हद तक एक पॉजिटिव संकेत है। टेक्निकली,मार्केट ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाई है और डेली चार्ट पर भी'हायर-बॉटम'फ़ॉर्मेशन बनाए रखा है,जिससे मौजूदा लेवल से और तेजी आने की संभावना को बल मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें