ममता के बाद केजरीवाल ने भी कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, बिखरता दिख रहा I.N.D.I.A गठबंधन

Lok Sabha Elections 2024" ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के CM और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, "पंजाब में, हम ऐसा कुछ भी (कांग्रेस के साथ गठबंधन) नहीं करेंगे। कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर विजयी होगी

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: ममता बनर्जी के बाद अरविंद केजरीवाल की AAP ने भी कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन को अब पंजाब में तगड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया और अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यानि कि अब साफ है कि पंजाब में भी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का गठबंधन नहीं होगा। बड़ी बात ये है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ये बात कही है।

भगवंत मान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान I.N.D.I.A. गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, 'पंजाब में भी हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।" यानि साफ है कि AAP का कांग्रेस के साथ यहां कोई गठबंधन नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा, "देश में पंजाब हीरो बनेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाएंगे।" आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।


क्या 16 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वायरल नोट पर दिया ये जवाब

सूत्रों के मुताबिक, AAP ने 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सर्वे भी करा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया कि अरविंद केजरीवाल ने आम चुनाव अकेले लड़ने के AAP की पंजाब यूनिट के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।

उन्होंने कहा था कि AAP पंजाब में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर सकती है और कांग्रेस पर सीट बंटवारे को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगा सकती है।

ममता बनर्जी भी अकेले लड़ेंगी चुनाव

इससे पहले आज, बनर्जी ने घोषणा की कि TMC राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, जिससे लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ BJP के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने के विपक्षी I.N.D.I.A. गुट की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

TMC सुप्रीमो ने महत्वपूर्ण चुनावों में अकेले लड़ने के अपने फैसले के लिए विपक्षी गठबंधन के एक प्रमुख सदस्य, कांग्रेस के साथ सीट-शेयरिंग की बातचीत बेनतीजा रहने का हवाला दिया।

बनर्जी ने कहा, "मैंने उन्हें जो भी प्रस्ताव दिया, उन्होंने सभी को अस्वीकार कर दिया।" उन्होंने कहा, "तब से, हमने पश्चिम बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया है।"

Shubham Sharma

Shubham Sharma

First Published: Jan 24, 2024 3:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।