Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी की नजर इस बार ग्रामीण वोटरों पर अधिक है। गांव के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए बीजेपी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 4 फरवरी से 'गांव चलो अभियान (Gaaon Chalo Abhiyan)' शुरू करने जा रही है। 4 से 11 फरवरी के बीच यह अभियान चलेगा जिसका फोकस गांव पर रहने वाला है। इस अभियान के तहत पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ कार्यकर्ता गांवों में डेरा डालेंगे और 24 घंटे वहीं रहेंगे। इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में 140 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रमों और रैलियों में भाग लेने की संभावना है।
