Get App

कहीं बढ़ी युवा वोटर्स की संख्या, तो कहीं महिलाओं का दबदबा कायम, लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट आई

Lok Sabha Elections 2024: इस लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो रहा है। 2019 में चुनावों की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ और वोटों की गिनती 23 मई को हुई। यहां आपको उन पांच राज्यों-दिल्ली, बिहार, कर्नाटक, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के वोटर लिस्टी के बारे में जानकारी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 3:43 PM
कहीं बढ़ी युवा वोटर्स की संख्या, तो कहीं महिलाओं का दबदबा कायम, लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट आई
Lok Sabha Election 2024: राज्यों के चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है

Lok Sabha Elections 2024: देश में अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच कई राज्यों के चुनाव आयोग (Election Commission) ने फाइनल वोटर लिस्ट (Electoral Rolls) जारी कर दी है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 की तुलना में, कम से कम पांच राज्यों में 2019 की तुलना में 18-19 साल की उम्र के ज्यादा मतदाता हैं। ये पांच राज्य हैं- दिल्ली, बिहार, कर्नाटक, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में महिला मतदाताओं का दबदबा कायम है। इस बार मणिपुर की वोटर लिस्ट में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) ने 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिविजन जारी किया गया है।

राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR! असम के CM ने DGP को दिए निर्देश, कांग्रेस नेता पर भीड़ को उकसाने का आरोप

दिल्ली में 2019 में रजिस्टर्ड 18 से 19 साल के बीच के 97,000 वोटर्स के मुकाबले इस बार 1.47 लाख हैं। आंध्र प्रदेश में, संख्या 5.39 लाख से बढ़कर 8.13 लाख हो गई है, और बिहार में, यह 2019 में 5.79 लाख से बढ़कर 2024 में 7.79 लाख हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें