Get App

BJP के लिए आसान नहीं है महाराष्ट्र की डगर, विधानसभा चुनाव से पहले मुंह बाए खड़ी हैं ये चुनौतियां, अब बचा है यही एक रास्ता

Maharashtra Assembly Election 2024: बीजेपी की सत्ता में वापसी की राह चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। इसके अलावा, पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फिर से अपना कप्तान बनाकर अपने लिए राह को और मुश्किल ही कर लिया है। इसके उलट महा विकास अघाड़ी (MVA) विधानसभा में अपनी सफलता दोहराने को लेकर आश्वस्त है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 3:07 PM
BJP के लिए आसान नहीं है महाराष्ट्र की डगर, विधानसभा चुनाव से पहले मुंह बाए खड़ी हैं ये चुनौतियां, अब बचा है यही एक रास्ता
BJP के लिए आसान नहीं है महाराष्ट्र की डगर, विधानसभा चुनाव से पहले मुंह बाए खड़ी हैं ये चुनौतियां

भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस समय महाराष्ट्र में कई चुनौतियों का सामना कर रही है। अजित पवार को महायुति गठबंधन में शामिल करने के पार्टी के फैसले की अंदर और बाहर दोनों तरह से आलोचना हुई है, जबकि चल रहे मराठा आंदोलन ने इस आग में घी का काम कर दिया है। खासकर लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर सीधा-सीधा असर पड़ा है। इसके उलट, महा विकास अघाड़ी (MVA) विधानसभा में अपनी सफलता दोहराने को लेकर आश्वस्त है, एक इंटरनल सर्वे से पता चलता है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में 288 में से 160 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं।

इस सब को देखते हुए, बीजेपी की सत्ता में वापसी की राह चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। इसके अलावा, पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को फिर से अपना कप्तान बनाकर अपने लिए राह को और मुश्किल ही कर लिया है।

एक एक कर टूटे रिश्ते

उद्धव ठाकरे और शरद पवार के लिए भी फडणवीस ही सबसे बड़ा टारगेट हैं। ठाकरे ने खुले तौर पर घोषणा की है कि या तो फडणवीस या फिर खुद वो ही महाराष्ट्र की राजनीति में जिंदा रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें