महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आखिरकार विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार इस साल 30 जून को नई सरकार के शपथ लेने के 5 सप्ताह से अधिक समय बाद मंगलवार को किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
