Get App

Stock in Focus: आईटी कंपनी को 452 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला, स्कॉटलैंड की सरकारी एजेंसी के साथ हुआ करार

Stock in Focus: एक आईटी कंपनी को स्कॉटलैंड की सरकारी एजेंसी Social Security Scotland से 452.6 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी बेनिफिट्स मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म का सपोर्ट और मेंटेनेंस करेगी। इससे स्टॉक फोकस में रहेगा।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 8:51 PM
Stock in Focus: आईटी कंपनी को 452 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला, स्कॉटलैंड की सरकारी एजेंसी के साथ हुआ करार
Mphasis का शेयर मंगलवार को NSE पर 0.57% गिरकर 2,284 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: आईटी कंपनी Mphasis को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने Social Security Scotland के साथ करीब 35.4 मिलियन पाउंड (452.6 करोड़ रुपये) का समझौता किया है।

Mphasis इस डील के तहत Social Security Scotland के बेनिफिट्स मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म का सपोर्ट और मेंटेनेंस करेगी। यह प्लेटफॉर्म स्कॉटलैंड के करीब 20 लाख लोगों के लिए जरूरी सरकारी लाभ सेवाओं को संभालता है।

बेनिफिट्स प्लेटफॉर्म का रखेगी ध्यान

Mphasis इस प्लेटफॉर्म को लगातार चलाने और मेंटेन करने का काम करेगी। इसके जरिए लोगों के बेनिफिट आवेदन, पात्रता और भुगतान जैसी चीजें संभाली जाती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें