Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में जमीन के अंदर करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में आज रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड रही और इसका असर दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भी महसूस हुआ। अब तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
