Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर राजनीतिक संकट गहरा गया है। खबरों की मानें तो शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) समेत करीब 11 विधायक शिवसेना के संपर्क में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता शिंदे विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में स्थित एक होटल में रुके हुए हैं।
