Mimicry Row: 'सदन को पंगु बना देना दुर्भाग्यपूर्ण', कांग्रेस प्रमुख खड़गे को खिले पत्र में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

संसद के तीन हफ्तों के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में चूक हुई, 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (tmc) की सदस्य महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया। 4 दिसंबर को शुरू हुए सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में पहले सप्ताह काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से कार्यवाही संपन्न हुई

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 3:52 PM
Mimicry Row: संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बार-बार विरोध प्रदर्शन किया

देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar) ने विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को लिखे एक पत्र में कहा है कि आसन से स्वीकार न की जा सकने वाली मांग करके सदन को पंगु बना देना दुर्भाग्यपूर्ण और जनहित के खिलाफ है। सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने खड़गे को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस नेता का उनसे मिलने से इनकार करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले ही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बार-बार विरोध प्रदर्शन किया। वे 13 दिसंबर की घटना के मद्देनजर संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने और इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यसभा के 46 सांसदों को सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया।

उपराष्ट्रपति ने जताया दुख


पत्र का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस बात पर दुख जताया कि सदन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए खड़गे के साथ बैठक करने के उनके प्रयासों को कांग्रेस नेता का समर्थन नहीं मिला। धनखड़ ने कहा कि संसदीय तंत्र के अनुसार पीठासीन अधिकारी के साथ बातचीत उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वस्थ तरीके से आगे बढ़ने के लिए विपक्ष के नेता के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

146 सांसद निलंबित

संसद के तीन हफ्तों के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में चूक हुई, 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (tmc) की सदस्य महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया। 4 दिसंबर को शुरू हुए सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में पहले सप्ताह काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से कार्यवाही संपन्न हुई। लेकिन संसद की सुरक्षा में चूक की 13 दिसंबर की घटना के बाद चीजें बदल गईं।

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A. Bloc Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- 'निलंबन से सिर्फ सांसदों का अपमान नहीं, बल्कि 60% जनता का मुंह बंद किया गया'

साल 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और केन से पीले रंग की गैस छोड़ी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। I.N.D.I.A गठबंधन के दलों ने शुक्रवार को सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी नेता मौजूद थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।