नए संसद भवन पर फहराया गया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया झंडारोहण

नई संसद भवन की बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सारे नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नए संसद भवन में सोमवार से पांच दिनों का विशेष संसद सत्र आयोजित किया जाना है। इस सत्र में पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में सारी कार्रवाई को ट्रांसफर किया जाना है

अपडेटेड Sep 17, 2023 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
17 सितंबर रविवार यानी आज नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया

17 सितंबर रविवार यानी आज नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया। नई संसद भवन की बिल्डिंग के गज द्वार पर उपराष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई सारे नेताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नए संसद भवन में सोमवार से पांच दिनों का विशेष संसद सत्र आयोजित किया जाना है। इस सत्र में पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में सारी कार्रवाई को ट्रांसफर किया जाना है। पीएम मोदी ने 28 मई 2023 को ही नए संसद भवन का उद्घाटन किया था।

शामिल नहीं हुए खड़गे

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान उपस्थित नहीं रहे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उनको इसका न्यौता भेजने में देरी की गई थी। खड़गे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को इस बाबत एक चिट्ठी लिकर भी अवगत कराया था। चिट्ठी में खड़गे ने लिखा था कि समारोब का न्यौता 15 सितंबर की देर शाम तक मिला था। उनको 16-17 सितंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में भाग लेने के लिए हैदराबाद में रहना था और वे रविवार की देर रात दिल्ली लौटेंगे।

PM Modi ने अपने जन्मदिन पर जनता के लिए खोला तोहफों का पिटारा, देश को देंगे इन योजनाओं की सौगात


सोमवार को संसद का स्पेशल सेशन

संसद के विशेष सत्र का आयोजन सोमवार 18 सितंबर 2023 से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में संसद में बैठने वाले कैबिनेट मंत्रियों को उनके कमरे भी अलॉट कर दिए गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र में सरकार एक देश एक चुनाव समेत कई सारे अहम मुद्दों पर बिल पारित कर सकती है। हालांकि फिलहाल अभी ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 17 सितंबर रविवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नए संसद भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।