Nayab Singh Saini Oath: हरियाणा BJP अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान एक बेहद ही दिलचस्प नाजारा देखने को मिला, जब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले मंच पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के पैर छुए। खट्टर ने भी उन्हें बड़े ही प्यार से दुलारा किया और गले लगा लिया। JJP के साथ गठबंधन टूट जाने के बाद मंगलवार सुबह ही खट्टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था।
