Nitin Gadkari Health: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) गुरुवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर थे, जहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। कार्यक्रम के मंच से नीचे उतरते वक्त उनकी हालत बिगड़ गई। उनके इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर के जरिए डॉक्टर लाए गए। नितिन गडकरी सिलीगुड़ी (Siliguri) के शिव मंदिर से सेवक की छावनी तक लंबी सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
