Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपने राजनीतिक पदार्पण की तैयारी कर रहे हैं। JDU नेताओं का कहना है कि होली के बाद निशांत कुमार के आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने की संभावना है। बता दें कि निशांत की राजनीति में एंट्री से बिहार के समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक बार फिर नीतीश कुमार को सीएम उम्मीदवार के तौर पर उतारने की योजना बनाई है।
