आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव

TDP के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी का शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में स्थित उनके आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला है...

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 7:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Uma Maheshwari कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं

दिग्गज तेलुगू अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) ने सोमवार को कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह 57 साल की थीं।

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक नन्दमूरि तारक रामाराव यानी NTR की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में अपने घर पर खुदकुशी कर ली। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की भाभी भी थीं।

उमा माहेश्वरी कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ये भी पढ़ें- Delhi Liquor: दिल्ली में फिलहाल नहीं होगी शराब की किल्लत, LG ने खुदरा दुकानों के लाइसेंस बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और अन्य लोगों को जब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया।

अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि उन्होंने संभवत: अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने कहा कि CrPC की धारा 174 (आत्महत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वह TDP के संस्थापक NTR की 4 बेटियों में सबसे छोटी थीं। फिलहाल, पुलिस की आगे की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।