Get App

मोदी 3.0 में लागू होगा 'एक देश, एक चुनाव', सूत्रों ने कहा- जनगणना की कवायद भी जल्द होगी शुरू

पिछले महीने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत करते हुए तर्क दिया था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधाएं पैदा करते हैं। मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था, "देश को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए आगे आना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2024 पर 10:05 PM
मोदी 3.0 में लागू होगा 'एक देश, एक चुनाव', सूत्रों ने कहा- जनगणना की कवायद भी जल्द होगी शुरू
मोदी 3.0 में लागू होगा 'एक देश, एक चुनाव'

भारतीय जनता पार्टी के नेतृ्त्व वाली NDA सरकार अपने कार्याकाल के दौरान 'एक देश एक चुनाव' लागू करेगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से यह भी कहा कि जनगणना की कवायद जल्द ही शुरू होगी और चुनाव के बाद कम से कम समय में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' एक हकीकत होगी। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, इसे इसी कार्यकाल में लागू किया जाएगा।"

पिछले महीने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत करते हुए तर्क दिया था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधाएं पैदा करते हैं।

लाल किले से PM मोदी ने किया था आव्हान

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था, "देश को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए आगे आना होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें