Get App

Pakistan Political Crisis: आर्मी चीफ संभालेंगे पाकिस्तान की कमान? पाक सुप्रीम कोर्ट के पास है ये दो ऑप्शन

चीफ जस्टिस ने राजनीतिक दलों से यह कहते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है कि रमजान का महीना चल रहा है और सभी लोग रोजा रख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2022 पर 8:54 PM
Pakistan Political Crisis: आर्मी चीफ संभालेंगे पाकिस्तान की कमान? पाक सुप्रीम कोर्ट के पास है ये दो ऑप्शन
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने पर सुनवाई कल 4 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी के विवादास्पद फैसले के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा संसद को भंग किए जाने के बाद देश की ताजा राजनीतिक स्थिति का चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर सुनवाई के लिए एक स्पेशल बेंच का गठन कर दिया है।

रविवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले को रद्द करने के लिए संयुक्त विपक्ष ने एक याचिका तैयार की है। संयुक्त विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के नेता भी पाकिस्तान के शीर्ष अदालत पहुंचे।

ये भी पढ़ें- India Goods Exports: कोरोना काल के बीच भारत ने किया रिकॉर्ड निर्यात, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 418 अरब डॉलर पर पहुंचा

चीफ ने राजनीतिक दलों से यह कहते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है कि रमजान का महीना चल रहा है और सभी लोग रोजा रख रहे हैं। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को हटाने के लिए संयुक्त रूप से पेश अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के आर्टिकल-5 के तहत असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें