पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi in Maharashtra: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र को हजारों करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज 1 का उद्घाटन किया। इससे शहर की कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले पीएम मोदी को गुरुवार को पुणे आना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से दौरा रद्द कर दिया गया था

अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 2:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को बड़ी सौगात दी है। आज (29 सितंबर) पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट (Pune Metro Rail Project) पेज – 1 का उद्घाटन किया। इससे शहर की कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहले फेज में जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक मेट्रो का काम पूरा हो गया है। इसकी निर्माण लागत करीब 1,810 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट-कात्रज एक्सटेंशन की आधारशिला रखी। जिसे करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। करीब 5.46 किलोमीटर लंबा यह दक्षिणी विस्तार पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। जिसमें मार्केट यार्ड, पद्मावती और कात्रज जैसे तीन स्टेशन हैं।


एयरपोर्ट का काम भी पूरा - पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन पहले मुझे कई बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पूणे आना था। लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम रद्द हो गया। पुणे के कण-कण में राष्ट्रभक्ति है। यहां पर आना अपने आप में ऊर्जावान बना देता है। अभी जिला अदालत से स्वर्गेट सेक्शन रूट का लोकार्पण हुआ है। इस रूट पर भी अब मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी। पुणे में इज ऑफ लिविंग बढ़ाने का जो सपना है, हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सोलापुर को सीधे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट का काम पूरा कर लिया गया है।

बता दें, पुणे शहर को महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। ट्रांसपोर्टेशन के मामले में इस शहर में काफी सुविधा लोगों को दी गई है। पुणे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुख्य रूप से बस सेवा, उपनगरीय रेल सेवा, मेट्रो, पब्लिक टैक्सी और ऑटो रिक्शा शामिल हैं। साल 2020 में इस शहर को 'सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

जानिए पुणे मेट्रो के बारे में

पुणे में मेट्रो बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से 7 दिसंबर 2016 को मिली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को इसका शिलान्यास किया था। पुणे मेट्रो में 3 लाइनें शामिल हैं। जबकि पुणे मेट्रो ने मेट्रो लाइन 1 और 2 को पूरा कर लिया है। यह हिंजवडी से शिवाजीनगर तक पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (PITCMRL//पुनेरी मेट्रो) मेट्रो लाइन 3 पर काम के मामले में पीछे है। 25 नवंबर, 2021 को शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को 24 मार्च 2025 तक पूरा होने का प्रस्ताव है। लेकिन अभी तक 68 फीसदी काम पूरा हुआ है। जबकि 90% काम पूरा होने की संभावना जताई गई थी।

पीएम मोदी बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को किया समर्पित

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी, नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परियोजना, बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया को देश को समर्पित कर दिया। पीम मोदी भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखी।

Mann Ki Baat: त्योहारों पर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट ही खरीदें, पीएम मोदी ने की लोगों से अपील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।