PM PRANAM Yojana: केंद्र सरकार रासायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizer) के उपयोग कम करने के लिए पीएम प्रमोशन ऑफ अल्टरनेट न्यूट्रिएंट्स फॉर एग्रीकल्चर मैनेजमेंट ( Promotion of Alternate Nutrients for Agriculture Management Yojana - PM PRANAM) को लॉन्च करने की तैयारी में है। आज योजना को कैबिनेट (Cabinet) से हरी झंडी मिल सकती है। आज कैबिनेट और CCEA (आर्थिक मामलों की कैबिनेट) की अहम बैठक होने वाली है। इस योजना के तहत खेती में रासायनिक उर्वरकों के कम से कम उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं सरकार की कोशिश है कि किसान बिना उर्वरक वाली खेती की तरफ बढ़ें। इस योजना के जरिए सरकार रासायनिक उर्वरक सब्सिडी को कम करने पर जोर देगी। इस योजना का कोई अलग से बजट नहीं होगा।
