Get App

प्रज्वल रेवन्ना के भाई से ₹5 करोड़ उगाही की कोशिश, 'फर्जी' यौन उत्पीड़न के आरोप में ब्लैकमेल करने का आरोप

Karnataka News: कर्नाटक के हासन जिले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ़ एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिन पर यौन अपराधों के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना को झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप में ब्लैकमेल करने का आरोप है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 3:27 PM
प्रज्वल रेवन्ना के भाई से ₹5 करोड़ उगाही की कोशिश, 'फर्जी' यौन उत्पीड़न के आरोप में ब्लैकमेल करने का आरोप
Karnataka News: आरोपी चेतन ने शुरू में शिवकुमार से दोस्ती की और वित्तीय संकट का हवाला देते हुए नौकरी दिलाने में मदद मांगी

Karnataka News: जनता दल सेक्युलर (JDS) के एक कार्यकर्ता और उसके रिश्तेदार पर पार्टी के JDS के विधान पार्षद (MLC) सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर कथित तौर पर रुपये ऐंठने की कोशिश करने को लेकर FIR दर्ज की गई है। सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर चेतन के.एस. और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज की गई।

चेतन ने भी शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उसने सूरज रेवन्ना (Suraj Revanna) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। सूरज रेवन्ना होलेनरसीपुरा के विधायक एच.डी. रेवन्ना के बेटे और हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। प्रज्वल रेवन्ना कई महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में है।

5 करोड़ रुपये उगाही की कोशिश

अपनी शिकायत में शिवकुमार ने आरोप लगाया कि चेतन ने पहले उनसे दोस्ती की और 'सूरज रेवन्ना ब्रिगेड' के लिए काम करने लगा। हाल में, चेतन ने पारिवारिक खर्चों के लिए रुपये मांगे तो शिवकुमार ने इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दायर करने की धमकी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें