प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें पार्टी से पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़े व्यक्तिगत कागजात वापस करने का अनुरोध किया है। कथित तौर पर 2008 में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा ने ये कागजात अपने पास रख लिए थे।या
इसमें जवाहरलाल नेहरू की ओर से एडविना माउंटबेटन - लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी, जयप्रकाश नारायण और बाबू जगजीवन राम सहित अन्य को लिखे गए पत्र थे। ये पत्र संग्रहालय को दान कर दिए गए थे। हालांकि, 2008 में सोनिया गांधी के अनुरोध पर इन्हें सार्वजनिक पहुंच से हटा दिया गया था।
सितंबर में भी, PMML की ओर से इसी तरह के एक पत्र में सोनिया गांधी से या तो कागजात वापस करने, उनकी कॉपियां देने, या उन का डिजिटल एक्सेस देने का आग्रह किया गया था।
कागजात की वापसी की मांग करने वाले पत्र रिजवान कादरी की ओर से लिखे गए थे। कादरी एक इतिहासकार और लेखक है, जो PMML सोसायटी के सदस्यों में से एक भी हैं।
CNN-News18 से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कादरी ने कहा, "9 सितंबर को मैंने सोनिया गांधी जी को पत्र लिखा था और अब फिर मैंने राहुल गांधी को भी लिखा है।"
पत्र में, मैंने राहुल गांधी से अनुरोध किया है और जिक्र किया है कि 2008 में सोनिया गांधी जी के आदेश पर जो भी कलेक्शन वापस लिया गया था, जिसमें लगभग 51 कार्टन हैं, उन्हें वापस किया जाना चाहिए।
सितंबर में, कादरी ने मीडिया को बताया था कि जवाहरलाल नेहरू से संबंधित रिकॉर्ड वाले 51 बक्सों को सोनिया गांधी के ऑफिस ने PMML से वापस ले लिया था। PMML पहले नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी या NMML के नाम से जाना जाता था।
कादरी ने कहा था, "जो कलेक्शन वापस लिया गया उसमें जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम, एडविना माउंटबेटन कलेक्शन और कई दूसरे कलेक्शन शामिल थे।" उन्होंने आगे कहा कि भारत के इतिहास की व्यापक समझ जानने के लिए कागजात वापस मांगे जा रहे थे।
इस बीच X पोस्ट में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पूछा कि क्या पत्र में ऐसा कुछ है, जिसे "सेंसर" करने की जरूरत है।
पात्रा ने लिखा, “यह दिलचस्प है! प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय और पूर्व में नेहरू संग्रहालय और पुस्तकालय को पत्र लिखा है। तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने "एडविना माउंटबेटन" समेत अलग-अलग हस्तियों को नेहरू द्वारा लिखे गए पत्रों के 51 कार्टून अपने कब्जे में ले लिए थे!"
"PMML की हाल ही में हुई AGM में सदस्यों में से एक श्री रिजवान कादरी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है और उनकी मां सोनिया गांधी से ये सभी पत्र वापस पाने में उनकी मदद मांगी है!"
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात में दिलचस्पी है कि नेहरू जी ने एडविना माउंटबेटन को क्या लिखा होगा, जिसे सेंसर करने की जरूरत है और क्या LOP राहुल नेहरू और एडविना के बीच के पत्रों को वापस लाने में मदद करेंगे!''