Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब हमेशा से ही लीक से हटकर चलने वालों में से रहा है। अभी भी लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कैसे पंजाब के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के गढ़ को उनके नाक के नीचे से छीन लिया। पंजाब में दो पार्टियों नहीं बल्कि गई पार्टियों (Political Parties) के गठबंधनों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में भाजपा को भले ही करारी हार मिली है लेकिन राज्य में फिर भी उनका दबदबा है। शिरोमणि अकाली दल (SAD Punjab) राज्य की पॉलिटिक्स को और पेचीदा बना देता है। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों (Punjab Loksabha Seats) के लिए सभी पार्टियां आपस में भिड़ेंगी। 13 में से चार सीटें SC कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व हैं।
पंजाब लोकसभा चुनाव के दौरान किस पार्टी का होगा दबदबा
2019 में लोकसभा इलेक्शन UPA ने राज्यमें 8 सीटों पर कमाल की जीत हासिल की। वहीं NDA के हिस्से सिर्फ चार सीटें आईं। वहीं पहली बार मैदान में उतरी में AAP एक सीट जीत पाने में कामयाब रही। 2024 में 2019 के मुकाबले काफी अलग स्थिति है। AAP जिसे 2019 में एक ही सीट से संतोष करना पड़ा था फिलहाल राज्य में अपनी सरकार चला रही है। BJP इस बार SAD के साथ नहीं बल्कि अकेली मैदान में उतरेगी। AAP और INC भले ही INDIA अलायंस का हिस्सा हैं लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग उतरेंगी।
पंजाब में कितनी लोकसभा सीटें और उनके नाम
पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला। शिरोमणि अकाली दल ने 2019 लोकसभा चुनाव में दो सीटें जीती थीं जिसमें से एक हरसिमरत कौर बादल और दूसरी सुखबीर सिंह बादल के हिस्से आई थी। वहीं भाजपा से सनी देओल ने जीत का झंडा लहराया था। AAP से वर्तमान सीएम भागवंत मान ने 2019 में एक सीट जितवाई थी।
2019 लोकसभा चुनाव में अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, जालंधर से संतोख सिंह चौधरी, आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से मुहम्मद सादिक और पटियाला से प्रीनीत कौर ने जीत हासिल की थी। देखना होगा कि इस बार कांग्रेस क्या अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
पंजाब चुनाव में AAP ने पंजाब में 8 कैंडिडेट्स के नामों की अनाउंसमेंट कर दी है