Credit Cards

Lok Sabha Elections 2024: AAP ने फिर बढ़ा दी I.N.D.I.A. की टेंशन, पंजाब की सभी 13 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवारों, CM भगवंत मान ने बताया कब आएगी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए CM मान ने कहा, "देश में पंजाब हीरो बनेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में आम आदमी के पक्ष में लोकसभा की सभी 13 सीटें आएंगी। आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब में गठबंधन के लिए हमारे कांग्रेस से कोई बातचीच नहीं हो रही है

अपडेटेड Feb 10, 2024 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में आप के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्ष के I.N.D.I.A. गुट की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि उनकी पार्टी इस महीने का आखिर तक राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देंगे। इससे पहले भी भगवंत मान ये कह चुके हैं कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर वे अपने उम्मीदवार उतारेंगे और कांग्रेस (Congress) से उनका कोई गठबंधन नहीं हैं।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इस महीने के आखिर तक हम पंजाब से अपने सभी 13 और चंडीगढ़ से 14वें उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे।"


इससे पहले जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था, तब भी भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी आम चुनाव अकेले ही लेड़ेगी।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए CM मान ने कहा, "देश में पंजाब हीरो बनेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में आम आदमी के पक्ष में लोकसभा की सभी 13 सीटें आएंगी। आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब में गठबंधन के लिए हमारे कांग्रेस से कोई बातचीच नहीं हो रही है।

AAP लगातार दे रही झटके

खबर ये भी थी कि AAP ने 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए हैं। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है।

कुछ इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुवाहाटी समेत असम की तीन सीट के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। AAP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने डिब्रूगढ़ से पार्टी उम्मीदवार मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भाभेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज के नामों की घोषणा की।

पाठक ने नामों का ऐलान करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा, "अब सभी चीजों में तेजी लाई जानी चाहिए। कई महीनों से बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हमें चुनाव लड़ना है और जीतना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।