असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi), उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) और कांग्रेस (Congress) को लेकर काफी तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस यात्रा के पीछे का मकसद राज्य में 'हिंसा और दंगे भड़कना' था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा के दौरान अपने 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल किया। हालांकि, अब राहुल की ये यात्रा असम से निकल कर कूच बिहार के जरिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है।
