राहुल गांधी ने अन्ना सेबेस्टियन के माता-पिता से की बात, 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' की वजह से गई थी जान

एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि राहुल के निर्देशों के बाद, AIPC कॉर्पोरेट से काम के तनाव और टॉक्सिक वर्क कल्चर से संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन की घोषणा करेगी। AIPC कॉर्पोरेट सेक्टर में पेशेवरों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए ड्राफ्ट गाइडलाइंस भी लाने की कोशिश करेगी

अपडेटेड Sep 21, 2024 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राहुल गांधी ने अन्ना सेबेस्टियन के माता-पिता से की बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार 21 को अन्ना सेबेस्टियन के माता-पिता से वीडिय कॉल पर बात की और अन्ना के आकस्मिक और दुखद निधन पर अपनी संवेदना जताई। गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह विपक्ष के नेता के रूप में व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे के लिए लड़ेंगे। अपनी बातचीत के दौरान, उन्होंने भारत में लाखों प्रोफेशनल के लिए कामकाजी परिस्थितियों में सुधार के व्यापक हित में इस मुद्दे पर इस बेहद कठिन क्षण में बोलने के लिए परिवार के साहस और निस्वार्थता की सराहना की।

उन्होंने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) के अध्यक्ष, प्रवीण चक्रवर्ती को निर्देश दिया, जो भारत में सभी वर्किंग प्रोफेशनल के लिए उनकी स्मृति में एक जागरूकता आंदोलन बनाने के लिए अन्ना के घर गए थे।

AIPC बनाएगी हेल्पलाइन


एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि राहुल के निर्देशों के बाद, AIPC कॉर्पोरेट से काम के तनाव और टॉक्सिक वर्क कल्चर से संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन की घोषणा करेगी।

AIPC कॉर्पोरेट सेक्टर में पेशेवरों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए ड्राफ्ट गाइडलाइंस भी लाने की कोशिश करेगी।

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) में 26 साल चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत पर सार्वजनिक आक्रोश के मद्देनजर, उनके पिता सिबी जोसेफ ने उन डिटले का खुलासा किया है, जो अब तक इस घटना के बारे में छिपे हुए थे।

काम के दबाव की शिकायक की थी

उन्होंने खुलासा किया कि अन्ना ने पहले EY के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बहुत ज्यादा काम के दबाव के बारे में चिंता जताई थी, लेकिन दावा किया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा, "उसने असिस्टेंट मैनेजर से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने रात में भी काम करने पर जोर दिया।" इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने 40 घंटे का वर्क वीक लागू करने का प्रस्ताव रखा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।