राजस्थान: PM मोदी ने अपने भाषण में किया 'लाल डायरी' का जिक्र, बोले- कांग्रेस के नेताओं की बोलती बंद हो जाती है

इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली 'लाल डायरी' को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा, "कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।" वे सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान: PM मोदी ने अपने भाषण में किया 'लाल डायरी' का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan) में अपने भाषण के दौरान 'लाल डायरी' (Red Dairy) का जिक्र किया और कहा कि उसमें कांग्रेस (Congress) सरकार के कई गहरे रहस्य हैं। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार शासन के नाम पर "लूट की दुकान और झूठ का बाजार" चला रही है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण वो 'लाल डायरी' है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 'आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है... जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।'

इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली 'लाल डायरी' को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा, "कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।" वे सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा, "आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी।" उन्होंने कहा, "आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है... जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।"


मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'।"

PM मोदी के कार्यक्रम से हटाया गया अशोक गहलोत का भाषण? राजस्थान सीएम के आरोपों पर PMO ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "कहते हैं इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस 'लाल डायरी' का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये 'लाल डायरी' इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।"

‘हर घर जल’ योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, "आज देशभर में 9 करोड़ से ज्यादा नए परिवारों तक पानी के कनेक्शन पहुंच चुके हैं। अनेक राज्यों में शत-प्रतिशत नल से जल देने का काम पूरा हो गया है। ...लेकिन राजस्थान के लोगों को कांग्रेस की सरकार पानी के लिए भी तरसा कर रखना चाहती है। राजस्थान 'हर घर जल' योजना में बहुत पीछे चल रहा है।"

उन्होंने कहा, "राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए BJP सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 सालों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपए ही दिए गए थे। बीते 9 सालों में BJP सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंचाए हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।