Get App

'BJP से मिला था ऑफर, लेकिन...' क्राइम ब्रांच और ED के समन पर अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से नोटिस मिलने के एक दिन बाद केजरीवाल ने भगवा पार्टी पर ये नए गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए सात AAP विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। क्राइम ब्रांच की टीम इन आरोपों के सबूत मंगने के लिए ही केजरीवाल के घर पर पहुंची थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 04, 2024 पर 4:35 PM
'BJP से मिला था ऑफर, लेकिन...' क्राइम ब्रांच और ED के समन पर अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने फिर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक 'साजिश' चल रही है और इसके पीछे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी है

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को फिर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक 'साजिश' चल रही है और इसके पीछे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के किरारी में दो स्कूलों की आधारशिला रखने के बाद कहा, "वे (BJP) हमारे खिलाफ जो चाहें साजिश कर सकते हैं, लेकिन वे असफल होंगे। मैं उनके खिलाफ खड़ा हूं, कभी हार नहीं मानूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे शामिल होना चाहिए, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं उनके साथ कभी शामिल नहीं होऊंगा। मुझे क्यों करना चाहिए?"

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “अगर आप BJP में जाते हैं, तो आपके सभी अपराध माफ हो जाते हैं, हमने क्या गलत किया है? हम स्कूल, अस्पताल, सड़कें बना रहे हैं और सीवरों की मरम्मत कर रहे हैं। क्या यह अपराध है?”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वे हमें यह कहते हुए बीजेपी में शामिल होने के लिए कहते हैं कि वे हमें छोड़ देंगे। मैंने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा... हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं।"

जब केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें