Sandeshkhali Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को संदेशखाली (Sanseshkhali) की महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक जनसभा के बाद महिलाओं से मुलाकात की। इसी जिले में संदेशखाली गांव आता है। BJP सूत्रों ने बताया कि महिलाओं अपनी आपबीती सामने रखी और पीएम ने एक पिता की तरह उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। पीड़ित इस बात से काफी भावुक थे कि पीएम मोदी ने उनका दर्द समझा।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई की महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने बताया, "जनसभा के बाद, प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की कुछ महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं ने उन पर हुए अत्याचारों के बारे में बताया।"
BJP सूत्रों ने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री को आपबीती सुनाते समय भावुक हो गईं और प्रधानमंत्री ने "एक पिता की तरह" धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी। सूत्रों ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री ने उनके दर्द को समझा’’।
उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली (Sandeshkhali) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप हैं।
संदेशखाली की घटना ने देश को शर्मसार किया: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले पश्चिम बंगाल के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला किया और उस पर संदेशखाली मामले में आरोपियों को बचाने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं को अपना परिवार बताते हुए कहा कि संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ, उसने देश को शर्मसार किया है, लेकिन राज्य में TMC सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को बचाने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने में व्यस्त है।
बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली की महिलाएं जेल में बंद और निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके साथियों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सभी महत्वपूर्ण बयान देकर दर्शकों से जुड़ते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।