लोकसभा चुनाव से पहले बिहार महागठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल से मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। संतोष सुमन बिहार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jiram Ram Manjhi) के बेटे हैं। वह नीतीश सरकार में एससी एवं एसटी कल्याण विभाग संभाल रहे थे। मीडिया से बातचीत में संतोष सुमन ने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार चाहते थे कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का विलय जनता दल यूनाइटेड (JDU) में हो जाए जो उन्हें मंजूर नहीं था इसीलिए उन्होंने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है।
