Sonia Gandhi Rajya Sabha: कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अब राज्यसभा (Rajya Sabha) जाएंगी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि वह बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी, उनके साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे। वह किस राज्य से चुनाव लड़ेंगी, इस पर अंतिम फैसला आज रात तक हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी अपनी लोकसभा सीट अपनी बेटे प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप देंगी।
