Get App

1.2 करोड़ का घर लें या किराए पर रहें? 29 साल के शख्स ने कैलकुलेशन दिया तो छिड़ी Buy vs Rent की बहस

करोड़ों का घर खरीदने में बचत: बेंगलुरु के एक युवक ने बताया कि 38 हजार रुपये किराया देने के बजाय 1.2 करोड़ का घर खरीदना उसे महंगा लगा। 90 लाख के होम लोन पर EMI करीब 78 हजार रुपये होती। उसके मुताबिक, घर खरीदने या किराए पर रहने का फैसला अपनी कमाई और जरूरतों के हिसाब से करना चाहिए।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 1:46 PM
1.2 करोड़ का घर लें या किराए पर रहें? 29 साल के शख्स ने कैलकुलेशन दिया तो छिड़ी Buy vs Rent की बहस

करोड़ों का घर खरीदने में बचत होती है या किराए के घर में रहने से? भारत में कई लोगों को लगता है कि किराए पर रहने से पैसे बर्बाद होते हैं और अपना घर खरीदने से बचत होती है। इसलिए परिवार नौकरी लगते ही घर खरीदने की सलाह देने लगते हैं। लेकिन क्या घर खरीदना हमेशा सही फैसला होता है? बेंगलुरु के एक युवक ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर इस सवाल पर चर्चा शुरू की है।

युवक ने बताया कि दो साल पहले वह 29 साल का था और बेंगलुरु में नौकरी करता था। वह हर महीने 38 हजार रुपये किराया देता था। उसके माता-पिता चाहते थे कि वह अपना घर खरीद ले। इसके बाद उसने घर देखना शुरू किया और उसे 1.2 करोड़ रुपये का 2BHK फ्लैट पसंद आया। लेकिन लोन का हिसाब लगाने पर उसे लगा कि घर खरीदना काफी महंगा पड़ेगा।

₹90 लाख के लोन पर कितनी EMI?

युवक के हिसाब से, अगर वह 90 लाख रुपये का होम लोन लेता, तो उसे हर महीने करीब 78 हजार रुपये EMI देनी पड़ती। 20 साल में वह लगभग 1 करोड़ रुपये ब्याज भी चुकाता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें