राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और एक गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस बल ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की। हालांकि नरेश मीणा को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया था कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और नरेश मीणा व उनके समर्थकों को पुलिस ने घेर रखा था।
