सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन का बयान INDIA गठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द, तीन राज्यों के चुनाव में भुनाएगी BJP

कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को समर्थन देने से साफ इनकार कर रही है, जबकि जनता दल (यू) (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी असहज हैं। BJP तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे के शब्दों को एक "अक्षम राजनीतिक राजवंश" के रूप में पेश कर रही है, जिसने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 8:56 PM
Story continues below Advertisement
सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन का बयान INDIA गठबंधन के लिए बन सकता है सिरदर्द

"सनातन धर्म (Sanatan Dharam) जैसी बीमारियों को खत्म करने" पर उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) का बयान भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) गठबंधन के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन कर उभरा है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब दो दिन पहले ही विपक्षी दलों की मुंबई में एक बड़ी बैठक हुई है। हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले से ही स्टालिन की टिप्पणियों को हिंदू धर्म पर हमले के रूप में उठा रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को समर्थन देने से साफ इनकार कर रही है, जबकि जनता दल (यू) (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी असहज हैं।

BJP तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे के शब्दों को एक "अक्षम राजनीतिक राजवंश" के रूप में पेश कर रही है, जिसने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। सत्ताधारी पार्टी INDIA गठबंधन के विपक्षी दलों को इस बयान की निंदा करने की चुनौती दे रही है।


JDU और RJD पहले ही उदयनिधि को माफी मांगने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता और तमिलनाडु से सांसद कार्ति चिदंबरम ने स्टालिन का समर्थन किया है, लेकिन कांग्रेस दूर है।

क्योंकि वो जानती है कि हिंदू धर्म पर इस तरह के हमलों से पार्टी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

राजस्थान, MP में BJP ने बनाया मुद्दा

रविवार को चुनावी राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्रचार करते समय, BJP के वरिष्ठ नेता अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उदयनिधि के बयान को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला करने में कोई समय नहीं गंवाया।

शाह ने राजस्थान में एक पब्लिक रैली में भीड़ से पूछा कि क्या लोग सनातन धर्म को खत्म करने की उदयनिधि की टिप्पणी को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

मध्य प्रदेश में नड्डा ने कहा कि उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और कोविड जैसी बीमारियों से की थी। नड्डा ने पूछा, "क्या INDIA गठबंधन ने दो दिन पहले मुंबई की बैठक में यही राजनीतिक रणनीति बनाई थी।"

हालांकि, उदयनिधि ने अब तक अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। अगर किसी ने उन पर मुकदमा दायर किया, तो वे अदालत में इसका जवाब देने की घोषणा की है।

तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन के बेटे का विवादित बयान, उदयनिधि स्टालिन ने डेंगू और मलेरिया से की सनातन धर्म की तुलना

तमिलनाडु की राजनीति में, DMK सनातन धर्म की आलोचना करके अपने मूल मतदाताओं तक पहुंच रही है, क्योंकि उदयनिधि ने साफ किया है कि उनका हमला जातिवाद और इसे कैसे खत्म किया जाना चाहिए, इस पर था।

उन्होंने X पर कहा, “मैंने कभी भी सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के नरसंहार की बात नहीं कही। सनातन धर्म एक ऐसा सिद्धांत है, जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है। सनातन धर्म को उखाड़ना मानवता और मानव समानता को कायम रखना है।"

हालांकि, BJP नेताओं का कहना है कि उदयनिधि ने 'सनातन धर्म उन्मूलन' नाम के एक समारोह में इस मुद्दे पर बात की थी और उन्होंने आयोजकों को बधाई भी दी थी। समारोह में तमिलनाडु के मंदिर प्रभारी मंत्री भी उपस्थित थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।