Get App

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह ने दिया इस्तीफा! सतपाल रावत और धन सिंह रावत रेस में सबसे आगे

शनिवार दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में BJP विधायक दल की बैठक होगी, प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2021 पर 11:08 AM
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह ने दिया इस्तीफा! सतपाल रावत और धन सिंह रावत रेस में सबसे आगे

उत्तराखंड की राजनीति में आज काफी हलचल है। प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रातव ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि सीएम ने 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फेंस किया लेकिन इस उत्तराखंड की राजनीति में आज काफी हलचल है। प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, सीएम ने 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फेंस किया लेकिन इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे का ऐलान नहीं किया। इस्तीफे के सवाल को वह टाल कर निकल गए।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान राज्य में पर्यटन समेत अन्य कारोबार पर काफी असर पड़ा है, हमने लोगों के लिए मदद का ऐलान किया है। तीरथ सिंह को कुछ महीने पहले ही सीएम बनाया गया था। तीरथ सिंह बमुश्किल अपने कार्यकाल का 6 महीना ही पूरा कर पाए थे।

कल शनिवार दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में BJP विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक होगी।

सूत्रों के मुताबिक, सतपाल सिंह रावत और धन सिंह रावत नए सीएम बनने की रेस में सबसे आगे हैं। तीरथ सिंह आज रात 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। उम्मीद है कि नए नाम का ऐलान शनिवार 3 जुलाई को हो सकता है। BJP के विधायक देहरादून पहुंचने लगे हैं।

इसके साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निवास पर भी गहमागहमी बढ़ गई है। त्रिवेंद्र सिंह के समर्थक एकबार फिर सीएम के तौर पर उनके नाम की पेशकश करने की तैयारी में हैं।

तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को, पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

नड्डा के आवास पर उनसे मुख्यमंत्री की लगभग आधे घंटे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रावत के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पौड़ी से लोकसभा सांसद रावत ने इस वर्ष 10 मार्च को मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें