BBC पर टैक्स सर्वे के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया बयान, बोले- मनगढ़ंत कहानियों से रुकने नहीं देंगे भारत की विकास गाथा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) का बयान BBC इंडिया के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की तरफ से किए जा रहे एक "सर्वे" के बीच आया है। इनकम टैक्स अधिकारी ने कथित कर चोरी और ट्रांसफर प्राइसिंग अनियमितताओं की जांच के लिए मंगलवार तड़के सर्वे ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन को अब 45 घंटे से ज्यादा हो गए हैं

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
BBC पर टैक्स सर्वे के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया बयान

ब्रिटिश न्यूज ब्रॉडकास्टर BBC के दफ्तरों में लगातार तीसरे दिन आयकर विभाग का सर्वे (IT Department Survey) जारी है। इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) ने कहा कि भारत की विकास गाथा को "नीचा दिखाने" की कोशिश करने वाले "झूठी और मनगढ़ंत कहानियों" का मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने गुरुवार को भारतीय सूचना सेवा प्रोबेशनर के एक समूह को संबोधित करते हुए ये बात कही। धनखड़ का बयान BBC इंडिया के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की तरफ से किए जा रहे एक "सर्वे" के बीच आया है।

इनकम टैक्स अधिकारी ने कथित कर चोरी और ट्रांसफर प्राइसिंग अनियमितताओं की जांच के लिए मंगलवार तड़के सर्वे ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन को अब 45 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। PTI ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि ये सर्वे कुछ और समय तक जारी रहेगा।

इनकम टैक्स विभाग के सर्वे के समय पर विपक्ष की तरफ से सवाल उठाया गया है, क्योंकि हाल ही में ब्रॉडकास्टर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर दो-पार्टी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" बनाई थी। डॉक्यूमेंट्री पब्लिश करने के कुछ हफ्ते बाद ही ये कार्रवाई की गई।


21 जनवरी को, सरकार ने डॉक्यूमेंट्री के लिंक शेयर करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे।

BBC IT Survey: बीबीसी के दफ्तरों में तीसरे दिन भी आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ जारी

BBC से जुड़े इस विवाद के बीच, धनखड़ ने कहा, "फ्री इंफॉर्मेशन के नाम पर एक कहानी सेट करना एक भयावह डिजाइन है।" उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि "ये आक्रमण का एक और नया तरीका है।"

धनखड़ ने कहा, "हमें बड़े ही साहस से इसे बेअसर करना होगा। हमें अपने भीतर राष्ट्रवाद की भावना पैदा करनी होगी। हम अपनी विकास की कहानी को नीचे गिराने के लिए झूठे और मनगढ़ंत सिद्धांतों की अनुमति नहीं दे सकते।"

इस बीच, कार्रवाई पर इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। BBC ने कहा है कि वह अधिकारियों के साथ "पूरी तरह से सहयोग" कर रहा है। दिल्ली में बीबीसी के एक कर्मचारी ने कहा कि वे हमेशा की तरह अपनी खबरें पब्लिश कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।