मशहूर जर्मन पहलवान सैंडो ने भारत के "कलियुगी भीम" से कुश्ती लड़ने से इनकार कर दिया था। क्योंकि उससे पहले कलियुगी भीम राममूर्ति ने सैंडो के शरीर के वजन की अपेक्षा अधिक वजन उठाकर दिखा दिया था। याद रहे कि सैंडो भी कोई मामूली पहलवान नहीं था। सैंडो ने एक बार अमेरिका में निहत्था लड़कर शेर को भी पराजित कर दिया था। इस कलियुगी भीम का जन्म आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वीराघट्टम गांव के एक साधारण परिवार में सन 1882 में हुआ था। सन 1942 में उनका निधन हो गया।
