दिल्ली को तीसरी बार महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। 10 साल बाद आतिशी के रूप में दिल्ली को महिला CM मिली। आतिशी ने शनिवार को राजभवन में पद और गोपनीयता का शपथ ली। सुषमा स्वाराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों की सर्वसम्मति से मंत्री आतिशी के नाम पर मोहर लगाई थी। आतिशी की पावर का मालूम इससे ही चलता है कि दिल्ली सरकार में उनके पास अकेले 14 मंत्रालय थे।
