Get App

Poonch Terror Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में वायु सेना के एक जवान की मौत हो गई है। चार अन्य घायल हो गए हैं। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2024 पर 1:02 PM
Poonch Terror Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी
पिछले दो हफ्तों से राजौरी और पुंछ जिलों में फैले पीर पंजाल क्षेत्र में तीसरा आतंकी हमला है

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमला हो गया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और 5 जवान घायल हुए थे। जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार शाम 6.15 बजे हुआ। 4 आतंकियों ने सनाई टॉप जा रही सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों पर फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी।

आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की और से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आज तलाशी अभियान का दूसरा दिन है। पूरे इलाके की गहन जांच की जा रही है। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बलों के पकड़ में अभी तक आतंकी नहीं आए हैं।

जम्मू में फिर बढ़ा आतंकी हमला

पिछले दो हफ्तों से राजौरी और पुंछ जिलों में फैले पीर पंजाल क्षेत्र में तीसरा आतंकी हमला है। जम्मू के पीर पंजाल इलाके में आतंकी हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आतंकी सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के साथ नुकसान भी पहुंचा रहे है। सुरक्षाबल इन आतंकी हमले को खत्म करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पिछले महीने अप्रैल राजोरी में आर्मी जवान के भाई और सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रज्जाक की आतंकियों ने गोलीमार कर हत्या की थी। इस मामले में आर्मी जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं 28 अप्रैल को उधमपुर जिले के बसंतगढ़ वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ की आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें