Post Office Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस समय पोस्ट ऑफिस में आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय डाक विभान ने उत्तराखंड पोस्टल सर्कल और उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।
GDS के लिए कोई भी 10वीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकता है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको appost.in पर विजिट करना होगा और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के पोस्टल सर्कल पर 4264 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं उत्तराखंड पोस्टल सर्कल में कुल 581 पद भरे जाएंगे। दोनों राज्यों में कुल मिलाकर 4845 पद भरे जाएंगे।
ग्रामीण डाक सेवक पद यानी GDS के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्य प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
ग्रमीण डाक सेवक के पद पर कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। जबकि अधिक से अधिक 40 साल तक है। हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान है।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल, OBC, EWS वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST वर्ग के महिला कैंडिडेट्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर चयन करने के लिए कई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं रखा गया है। बल्कि इसकी जगह 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर सेलेक्शन होगा।
अगर आप ग्रामीण डाक सेवक के पद पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए http://www.appost.in/gdsonline/ पर विजट करें।