Post Office Recruitment 2022: 10वीं-12वीं पास के लिए पोस्ट ऑफिस में नौकरी का मौका, 81,000 रुपये तक मिलेगा वेतन

Post Office Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ऑफिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी करने का अच्छा मौका है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:05 PM
Post Office Recruitment 2022: पोस्ट ऑफिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी करने का शानदार मौका है।

Post Office Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ऑफिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी करने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 188 पोस्ट के लिए भर्तियां निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecuitment.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पोस्टर मे अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2022 है। यानी, कैंडीडेट के पास अप्लाई करने के लए 11 दिन का समय बचा है। अप्लाई करने वाल कैंडीडेट की प्रॉविजनल सूची 6 दिसंबर को जारी होगी और ये नौकरी गुजरात सर्किल के लिए है।

ये हैं पोस्ट

- पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट: 71 पोस्ट


-पोस्टमैन/मेल गार्ड- 56 पोस्ट

- मल्टी टास्किंग स्टाफ- 61 पोस्ट

Post Office Recruitment 2022: अप्लाई करने की फीस

पोस्ट ऑफिस की जॉब में अप्लाई करने के लिए 100 रुपये फीस चुकानी होगी। इस पोस्ट में अप्लाई करने के लइए महिला, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और भूतपूर्व सैनिक को फीस में छूट दी गई है।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

- पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट के लिए कैंडीडेट के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 60 दिन का बेसिक कंप्यूटर कोर्स किया होना चाहिए।

- पोस्टमैन/मेल गार्ड के लिए 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही गुजराती भाषा की जानकारी जरूरी है। गुजराती भाषा में 10वीं तक पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही बेसिक कंप्यूटर कोर्स किया होना जरूरी है।

- मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए। गुजराती भाषा में 10वीं तक पढ़ाई होनी चाहिए।

उम्र की सीमा

कैंडीडेट की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। MTS पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए।

Post Office Recruitment 2022: इतनी होगी सैलरी

पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये महीना तक मिलेगा।

पोस्टमैन/मेल गार्ड को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक महीना वेतन मिलेगा।

मल्टी टास्किंग स्टाफ को 18 हजार रुपये से लेकर 56,900 रुपये महीना वेतन मिलेगा।

IIP Data: माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी की डिमांड बढ़ने से सितंबर 2022 में IIP की ग्रोथ 3.1% रही

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।